26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

WPL 2026 Final RCB vs DC: आरसीबी की धमाकेदार जीत, 6 विकेट से मुकाबला जीतकर दूसरी बार बनी चैंपियन

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर ली है। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीतने का कारनामा किया। इससे पहले केवल मुंबई इंडियंस ही दो बार इस ट्रॉफी को जीतने में सफल रही थी।

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह खिताबी मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी में खेला गया। टॉस जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 203 रन बनाए। यह स्कोर विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में फाइनल मुकाबले का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

दिल्ली की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रन की अहम पारी खेली, जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट ने 44 रन बनाए। अंतिम ओवरों में शिनेल हेनरी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 35 रन जोड़े। आरसीबी की गेंदबाजी में सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लर्क को एक-एक विकेट मिला।

आरसीबी टीम के लिए टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही, जिसमें उन्होंने 9 के स्कोर पर अपना पहला विकेट ग्रेस हैरिस के रूप में गंवा दिया था। इसके बाद स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने मिलकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तेजी के साथ रन भी बनाए जिसमें दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 165 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जॉर्जिया वॉल इस मैच में 79 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटी तो वहीं स्मृति मंधाना के बल्ले से 87 रनों की पारी देखने को मिली। आरसीबी ने इस टारगेट को 19.4 ओवर्स में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ आरसीबी दूसरी बार खिताब जीतने में सफल रही, जिसमें उन्होंने WPL के इतिहास में फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ा रनचेज किया।

WPL 2026 फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स – लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरिजाने केप्प, शिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, अलाना किंग, तान्या भाटिया, लुसी हैमिल्टन, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, दयालन हेमलता, प्रथ्योशा कुमार, गौतमी नाइक, प्रेमा रावत।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles