नई दिल्ली : WWE के स्टार रेसलर बिग शो को लेकर पिछले हफ्ते एक खबर तेजी से वायरल हुई, जिसमें उनके निधन का दावा किया गया था। यह अफवाह एक फेसबुक पोस्ट के जरिए फैली, जो बिल गोल्डबर्ग के नाम वाले अकाउंट से शेयर की गई थी। पोस्ट में कहा गया था कि बिग शो अब इस दुनिया में नहीं रहे। हालांकि, जांच में यह खबर पूरी तरह फर्जी साबित हुई। WWE की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे साफ है कि वायरल पोस्ट महज एक अफवाह थी।
क्या है वायरल पोस्ट का सच?
पॉल डोनाल्ड वाइट II यानी बिग शो बिल्कुल स्वस्थ और जीवित हैं। उनके निधन की खबर पूरी तरह झूठी और तथ्य अफवाह साबित हुई है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह खबर किसी भी तरह से सच नहीं थी, लेकिन इसके वायरल होने से कई फैंस चिंतित हो गए थे। बिग शो सिर्फ आज के ही नहीं बल्कि लंबे समय से WWE देखने वाले पुराने फैंस के भी पसंदीदा रेसलर्स में गिने जाते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि किसी भी आधिकारिक संस्था या विश्वसनीय स्रोत ने इस खबर की पुष्टि नहीं की, जिससे साफ है कि यह सिर्फ एक फर्जी खबर थी।
यह पहली बार नहीं है जब किसी रेसलर को लेकर ऐसी झूठी खबर फैलाई गई हो। जिस अकाउंट से यह पोस्ट शेयर की गई थी, वह बिल गोल्डबर्ग के नाम पर बना एक फर्जी अकाउंट निकला। फैक्ट चेक के दौरान सच्चाई सामने आने के बाद यह अकाउंट जल्द ही डिलीट भी हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग शो अगर स्वास्थ्य कारणों की वजह से रिंग से दूर हैं, लेकिन WWE की दुनिया में अब भी एक्टिव रूप से बने हुए हैं। वह इन दिनों रिंग से बाहर रहकर अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं।
पहले भी बिग शो को लेकर उड़ी थी अफवाह
अगर पिछले ऐसे ही मामले की बात करें तो 2016 में भी बिग शो की मौत की खबर सामने आई थी। इसके बाद तत्कालीन WWE के प्रवक्ता क्रिस बेल्लिटी ने एपी से बात करते हुए इस खबर को खारिज किया था। उन्होंने कंफर्म किया था कि बिग शो फिट हैं और वह जिंदा भी हैं। इस बार भी यह वायरल पोस्ट सिर्फ एक अफवाह और झूठी खबर का हिस्सा था। अब यह ऑफिशियल है कि बिग शो फिलहाल जिंदा हैं।
बिग शो ने रिटायरमेंट लेने का मन बना लिया
हाल ही में बिग शो ने SiriusXM के सैम रॉबर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी पीठ की सर्जरी हुई है और वह साउथ फ्लोरिडा में टॉप मेडिकल टीम के साथ अपनी रिकवरी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि अब वह रिटायरमेंट लेने के लिए तैयार हैं। शेष वह AEW के तहत जुड़े हुए हैं। बिग शो आखिरी बार 2024 में रिंग में नजर आए थे।

