नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेला गया पहला वनडे रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें टीम इंडिया ने 17 रन से जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका ने भी शानदार मुकाबला पेश किया और मैच के एक चरण में वे जीत के बेहद करीब पहुंच चुके थे। इतना कड़ा मुकाबला देखने के बाद अब दोनों टीमें 3 दिसंबर को होने वाले दूसरे वनडे में आमने-सामने होंगी।
रोहित–ऋतुराज कर सकते हैं पारी की शुरुआत
दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका वापसी की पूरी कोशिश करेगा जबकि भारत के पास इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने का बेहतरीन मौका होगा। पहले वनडे मैच में भारत को जरूर जीत मिली, लेकिन टीम की कुछ कमियां सामने आई। भारत ने रोहित के साथ यशस्वी से ओपन करवाया, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए साथ ही चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ भेजा गया जो फ्लॉप रहे।
तिलक वर्मा को नंबर-4 पर मौका देने की संभावना
पहले वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ को मध्यक्रम में भेजने का प्रयोग खास कारगर साबित नहीं हुआ, क्योंकि वे स्वाभाविक रूप से ओपनर हैं और टॉप ऑर्डर में ही बेहतर प्रदर्शन करते हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल को भी वनडे फॉर्मेट में खुद को और निखारने की जरूरत है। ऐसे में दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और ऋतुराज की ओपनिंग जोड़ी ज्यादा प्रभावी साबित हो सकती है। इसके साथ ही चौथे नंबर पर तिलक वर्मा को मौका दिया जा सकता है, जो मध्यक्रम में आक्रामक और भरोसेमंद बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं।
पंत-नितीश को फिलहाल मिल सकती है देरी
भारतीय गेंदबाजों ने पहले वनडे में बढ़िया खेल दिखाया, खासकर कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया। ये दोनों खिलाड़ी दूसरे मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में लगभग तय माने जा रहे हैं। हालांकि, हर्षित राणा को 8वें नंबर पर उतरकर बल्लेबाज़ी में थोड़ी और ज़िम्मेदारी निभाने की जरूरत होगी। ऐसे में उम्मीद है कि टीम इंडिया दूसरे मैच में भी तीन स्पिनर और तीन तेज़ गेंदबाज़ों के संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं, नितीश रेड्डी और ऋषभ पंत की इस समय Playing XI में जगह बनना मुश्किल नजर आ रहा है।
दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

