29.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर को लेकर किया बड़ा फैसला, दूसरी टीम का बनने वाले हैं हिस्सा

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला किया है। जायसवाल अपना घर बदलने वाले हैं। हमेशा से मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले जायसवाल अब किसी दूसरी टीम का हिस्सा बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जायसवाल मुंबई छोड़कर गोवा का कप्तान बनना चाहते हैं और इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर चुके हैं।

घरेलू क्रिकेट में बनेंगे इस टीम के कप्तान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘यशस्वी जायसवाल ने हमसे गोवा जाने के लिए नौ ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट मांगा है। उन्होंने निजी कारण देकर अनुमति मांगी है।’ जायसवाल से पहले मुंबई के लिए ऐज ग्रुप किकेट खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड भी गोवा की टीम में शामिल हो चुके हैं। हालांकि इन दोनों को टीम में लगातार मौके नहीं मिल रहे थे और ज्यादा गेम टाइम के लिए उन्होंने यह फैसला किया था। जबकि जायसवाल बतौर ओपनर टीम की पहली पसंद हैं। अगले सीजन में गोवा के कप्तान के तौर पर नजर आएंगे।

यशस्वी जायसवाल ने 2019 में किया था मुंबई के लिए डेब्यू

यशस्वी जायसवाल ने साल 2019 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। इसके बाद टी20 और लिस्ट ए डेब्यू का मौका भी मिला। उन्होंने मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया है। जायसवाल ने इसी टीम के दम पहले अंडर 19 टीम, फिर आईपीएल और आखिर में टीम इंडिया में जगह बनाई। लेकिन अब यह बल्लेबाज मुंबई छोड़ गोवा का हिस्सा बनना चाहता है।

यशस्वी जायसवाल फिलहाल आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं। हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं। इस खिलाड़ी ने हैदराबाद के खिलाफ एक ही रन बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जायसवाल ने 29 रन बनाए और चेन्नई के खिलाफ वो 4 ही रन बना सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles