24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

‘तुम्हारी जीत का दुरुपयोग हो सकता है…’ गावस्कर ने महिला टीम को किया आगाह

नई दिल्ली : हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वह कर दिखाया जो पहले कभी संभव नहीं हुआ था। इस टीम ने 2 नवंबर 2025 को अपनी पहली वनडे वर्ल्ड कप जीत का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद टीम और खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की झड़ी लगी है और उनकी ब्रांड वैल्यू में भी काफी वृद्धि हुई है। इसी बीच, सुनील गावस्कर ने महिला टीम की खिलाड़ियों को एक अहम सलाह दी।

गावस्कर ने महिला क्रिकेट टीम को दी महत्वपूर्ण सलाह

गावस्कर ने मिड-डे में अपने कॉलम के जरिए महिला टीम से कहा कि यह लड़कियों के लिए एक चेतावनी है। अगर वादे किए गए पुरस्कारों में से कुछ आपको नहीं मिलते हैं तो निराश मत हों। भारत में विज्ञापनदाता और ब्रांड जल्दी ही इस दौड़ में कूद जाते हैं और विजेताओं के नाम का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए करने की कोशिश करते हैं। अगर आप टीम को बधाई देने वाले पूरे पेज के विज्ञापन और होर्डिंग्स पर नजर डालें, तो यह साफ दिखता है कि उनका उद्देश्य सिर्फ अपने ब्रांड या खुद को प्रमोट करना है, जबकि भारतीय क्रिकेट को गौरवान्वित करने वालों को कोई खास मान नहीं मिल रहा।

गावस्कर ने यह चेतावनी अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर दी। जब साल 1983 में भारतीय टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था, उसके बाद उनसे कई वादे किए गए थे, जो आज तक पूरे नहीं हुए। हालांकि, टीम को देशवासियों से जो प्यार मिला, वही उन्हें असली सराहना लगती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गावस्कर ने बताया कि 1983 की टीम से भी कई वादे किए गए थे और मीडिया ने उन्हें भरपूर कवरेज दी, लेकिन लगभग सभी वादे पूरे नहीं हुए। मीडिया को दोष नहीं दिया जा सकता, क्योंकि वे बड़ी घोषणाओं पर खुश थे और यह महसूस ही नहीं कर पाए कि कुछ लोग उनका भी इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि लड़कियों, अगर कुछ लोग तुम्हारी जीत का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए कर रहे हैं, तो इसके लिए परेशान मत हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles