27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

ZIM vs OMAN: सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने किया जीत के साथ आगाज, ओमान को 8 विकेट से हराया

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मुकाबले में सोमवार को जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया। अपने पहले मैच में सिकंदर रजा की अगुआई वाली टीम ने ओमान को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 103 रन पर ऑलआउट हो गई।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 104 रनों का लक्ष्य महज 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा नाबाद 48 रन बनाए, जबकि ब्रेंडन टेलर ने 31 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। ओमान की तरफ से सुफियान महमूद ने दो विकेट झटके।

इससे पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अनुभवी गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की अगुवाई में जिम्बाब्वे ने ओमान की पारी को 19.5 ओवर में 103 रन पर समेट दिया। मुजरबानी ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लेते झटके। उनके अलावा रिचर्ड नगारवा ने (चार ओवर में 17 रन पर तीन विकेट) झटके। एक अन्य तेज गेंदबाज ब्रैंड इवांस ने 3.5 ओवर में 18 रन पर तीन विकेट लेते हुए जिम्बाब्वे के निचले क्रम को आउट किया। ओमान ने 27 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे और टीम पर काफी कम स्कोर पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा था।

विनायक शुक्ला (21 गेंद में 28 रन), सूफियान महमूद (39 गेंद में 25) और नदीम खान (18 गेंद में 20) की उपयोगी पारियों से टीम ने 100 रन के आंकड़े को पार किया। इन तीनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में रन बनाने में नाकाम रहा। विनायक और सूफियान ने छठे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर ओमान को जल्दी आउट होने बचाया तो वहीं नदीम ने आखिरी ओवरों में कुछ बड़े शॉट के साथ टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसे मुजरबानी और नगारवा ने सही साबित किया। मुजरबानी ने अपने शुरुआती दो ओवर में तीन जबकि नगावरा ने एक विकेट लिये जिससे चार ओवर के बाद ओमान का स्कोर चार विकेट पर 17 रन हो गया। पावरप्ले के बाद गेंदबाजी के लिए आये कप्तान सिकंदर रजा ने वसीम अली (तीन) को बोल्ड कर 27 रन तक ओमान की आधी टीम को पवेलियन की राह दिखा दी।

विनायक और महमूद ने इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश की । दोनों की 42 रन की अहम साझेदारी को नगावरा ने विनायक को विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर के हाथों कैच कराकर तोड़ा। इवांस ने महमूद की को डीप स्क्वायर लेग पर कैच कराकर ओमान को 76 रन पर आठवां झटका दिया। नदीम ने इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ कुछ बड़े शॉट के दम पर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles