23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

ZIM vs WI: जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज सुपर 8 मैच का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के दूसरे दिन श्रीलंका की हार ने सभी को चौंका दिया। इसके तुरंत बाद डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार ने टूर्नामेंट के गणित और भी रोचक बना दिए हैं। ग्रुप 1 में अब भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले के बाद दूसरी भिड़ंत जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच होगी। इस मैच पर टीम इंडिया की भी नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि पहली हार के बाद उसका नेट रन रेट काफी खराब हो गया है। इस लिहाज से जो भी टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करेगी, वह सुपर-8 के ग्रुप 1 की अंकतालिका और रोमांचक स्थिति को नया मोड़ देगी। वर्तमान स्थिति में भारतीय टीम चौथे स्थान पर और साउथ अफ्रीका पहले स्थान पर है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026, ZIM vs WI मैच लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच कहां खेला जाएगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच मैच सोमवार 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच किस समय शुरू होगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच के लिए शाम 6:30 बजे टॉस होना है।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
ये हैं दोनों टीमों के स्क्वाड

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन करन।

वेस्टइंडीज: ब्रेंडन किंग, शाय होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेर रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुदाकेश मोती, शमार जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन, जॉनसन चार्ल्स।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles