नई दिल्ली : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 8 में आज (9 फरवरी) जिम्बाब्वे और ओमान आमने-सामने हैं। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जा रहा है। मैच में ओमान ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 104 रनों का लक्ष्य दिया है। दोनों टीमों को ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं। ऐसे में हर मैच का परिणाम महत्वपूर्ण है और जीत-हार व सम्मान के लिए सभी टीमें अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं।
मुकाबले में जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी.
मुकाबले में ओमान की प्लेइंग इलेवन: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद

