ई-स्पोर्टस जूनियर चैम्पियनशिप,42 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन

0

भोपाल:मध्यप्रदेश में ई-स्पोर्टस को बढ़ावा देने, भविष्य के ई-गेमर्स को निखारने तथा युवाओं को ई-स्पोटर्स के प्रति अपने जुनून को कॅरियर बनाने के उद्देश्य से देश के पहले ई-स्पोर्टस की अकादमी की स्थापना की जा रही है। अकादमी के लिये खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 अगस्त से ई-स्पोर्टर्स जूनियर चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से टेलेंट सर्च किया जायेगा। टेलेंट सर्च के लिये 12 से 17 वर्ष के लगभग 42 हजार युवाओं ने अपना पंजीयन कराया है।

उल्लेखनीय है कि ई-स्पोर्टर्स गेमिंग को कॉम्पेटेटिव स्पोर्टस के रूप में पदक जीतने वाले खेल की श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश राज्य ई-स्पोर्टस अकादमी में युवाओं को चैंपियन गेमर्स बनने के प्रशिक्षण के साथ कंटेंट क्रियेटर, डेटा सांइस, डेटा एनालिस्ट, गेम डेवलपर्स, कोडिंग, वेब डिजाइनिंग, टूर्नामेंट ऑपरेटर्स जैसे क्षेत्र में कॅरियर बनाने का प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे। सगर/बिन्दु सुनील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here