37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के अर्जुन दोड़ेंगे चीन मे ,वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुए चयनित

भोपाल। एलएनसीटी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग (बीपीईएस) के प्रथम वर्ष के छात्र अर्जुन बास्कले का चयन चेंगदू ,चीन मे 28 जुलाई से 8 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले समर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स मे एथलेटिक्स 1500 मीटर में एलएनसीटी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगे। भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा अर्जुन को ये अवसर उसके शानदार प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है।

इससे पूर्व अर्जुन राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग ले चुके हैं जिसमें 37वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (अंडर-20), असम गुवाहाटी 1500 मीटर मे स्वर्ण पदक, 800 मीटर मे कांस्य पदक।18वीं फेडरेशन कप & जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 (अंडर-20) ,भोपाल 5000 मीटर मे रजत पदक। 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021,असम गुवाहाटी 1500 मीटर मे स्वर्ण पदक। 37वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (अंडर-20),असम गुवाहाटी 1500 मीटर मे स्वर्ण पदक, 800 मीटर मे कांस्य पदक जीता।18वीं फेडरेशन कप & जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 (अंडर-20) ,भोपाल 5000 मीटर मे रजत पदक। 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021,असम गुवाहाटी 1500 मीटर मे स्वर्ण पदक।

प्रतियोगिता हेतु रवाना होने से पूर्व अर्जुन ने एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जय नारायण चौकसे से आशीर्वाद प्राप्त किया।अर्जुन की इस उपलब्धि पर डॉ. अनुपम चौकसे प्रो चांसलर एलएनसीटी युनिवर्सिटी,डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी युनिवर्सिटी, प्रोफेसर डॉ. एन.के. थापक वाइस चांसलर, डॉ. अजीत सोनी रजिस्ट्रार, डॉ. अशोक राय डीन एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी, पंकज जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी युनिवर्सिटी, आकाश दुबे आईटी हेड, डॉ. रमेश शुक्ला असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. बी.एस. पवार प्राचार्य डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, महेश सोधिया ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles