ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 83 रन पर चार विकेट गवांए

0

रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले के पांचवें दिन का खेल जारी है। आॅस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 83 रन पर चार विकेट गवां दिए हैं। पीटर हैंड्सकॉम्ब और शॉन मॉर्श की जोड़ी भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रही है। रविंद्र जडेजा ने कप्तान स्टीव स्मिथ का आॅफ स्टंप उखाड़ भारत की जीत में सबसे बड़ी बाधा को दूर ​कर दिया। स्मिथ चौथे विकेट के रूप में 21 रन बनाकर आउट हुए। इशांत शर्मा ने मैट रेनशॉ को 15 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पगबाधा आउट कर भारत को पांचवें दिन की पहली और कुल तीसरी सफलता दिलायी।
इससे पहले भारत ने अॉस्ट्रेलिया के पहली पारी के विशाल स्कोर 451 रनों का मजबूत जवाब देते हुए अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 603 रनों पर घोषित करते हुए 152 रनों की अहम बढ़त ली। मेहमान टीम अभी 129 रन पीछे है। स्टंप्स तक मैट रेनशॉ सात रन बनाकर नाबाद लौटे। अॉस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर (14) के रूप में पहला विकेट खोया। उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया। जडेजा ने ही नाइट वॉचमैन बन कर आए नाथन लॉयन (2) को बोल्ड कर मेहमानों को दूसरा झटका दिया और इसी के साथ दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई।