क्रिकेटर शोएब मलिक लेँगे सानिया मिर्जा से तलाक

0

नई दिल्ली। मिडिया में खबर हे कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच एक बार फिर तलाक की खबरें आने लगी हैं।हाल ही में शोएब ने खुद अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में एक ऐसा बड़ा बदलाव किया है। जिससे साफ संकेत मिलता है कि उनके और सानिया के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम बायो में पहले लिखा था, ‘एक सुपरवुमैन सानिया मिर्जा का पति’ लिखा था। मगर अब उन्होंने अपने बायो से यह हटा लिया है.इस पूरे बदलाव के बाद भारतीय व पाकिस्तानी मीडिया में भी यह खबरें आने लगी हैं, कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।

रिश्ता टूटने की क्या है वजह तो पढिये

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरहद पार से इस स्टार जोड़ी की प्रेम कहानी ने उन्हें भारत और पाकिस्तान दोनों में बेहद लोकप्रिय बना दिया है। सानिया ने हाल ही में कई ऐसे पोस्ट किए हैं, जिसमें वह या तो अकेले हैं या फिर बेटे के साथ हैं। यही नहीं, अपने बेटे के जन्मदिन पर शोएब ने परिवार पार्टी की फोटो अपलोड किए थे, लेकिन सानिया ने उन तस्वीरों को साझा करने से परहेज किया।

कहा जा रहा है कि शोएब मलिक ने चीटिंग की, जिससे रिश्ता टूट गया। पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर का नाम शोएब के साथ जुड़ा और उनके बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हुईं। दंपति के एक दोस्त ने भी कथित तौर पर दावा किया था कि उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है और इसे सार्वजनिक करने से पहले कानूनी मुद्दों को सुलझाने का इंतजार कर रहे थे।

इस बीच एक नए टीवी शो का प्रोमो भी ऑनलाइन जारी किया गया था, जिसे युगल एक साथ होस्ट करता दिखाई देगा। सानिया ने पूर्व में अपना जन्मदिन शोएब मलिक से दूर मनाया। पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन इस संदेश को भारतीय टेनिस स्टार से न तो कोई प्रतिक्रिया मिली और न ही सानिया की ओर से लाइक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here