– 24 स्वर्ण, 9 रजत एवं 17 कांस्य पदक के साथ प्रथम स्थान पर, छत्तीसगढ़ दूसरे एवं हरियाणा तीसरे स्थान पर
भोपाल। रुद्रपुर नैनीताल उत्तराखंड में आयोजित नौंवीं जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप एवं प्रथम यूथ कप में मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों ने पुन: शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। मप्र टीम गत वर्ष भी ओवरऑल चैंपियन रही थी।
बुधनी की स्टार खिलाड़ी पूर्णिमा वर्मा ने सिंगल मुकाबले में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, मिक्स डबल में लवली सिंह जाट एवं भूमिका कैथवास ने प्रदेश को एक बार फिर स्वर्ण पदक दिलाया। डबल्स के बालिका वर्ग में शिवानी बामने, स्वलेहा खान ने स्वर्ण जीता। सुपर इवेंट्स में सायरा सिंह, प्रियदर्शना यादव, रागिनी यादव, दिव्यांशी झा प्रतिका बेकर, प्राची कौशल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में सुपर इवेंट्स में यश, प्रीतम सिंह चंदेल, तनिष्क, मोहम्मद इसराइल, गौरव कंबर, मोहम्मद तल्हा, संजय पटेल, गौरव चोकसे एवं करण सोनी ने रजत पदक जीता।
बालक डबल्स मुकाबले में तनिष्क सरकार, आदित्य गुर्जर, तरुण, लक्ष्य बानिया ने प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। यूथ वर्ग में उज्जैन की रेखा चौहान ने सिंगल्स में कांस्य पदक जीता। वहीं सुपर इवेंट्स में एलएनसीटी की प्रियंका वर्मा, स्वीटी चौरसिया, प्रतीक्षा अग्रवाल, अरुंधति दुबे, अल्फिया सिद्दीकी, स्वाति चोकसे, पल्लवी श्रीवास्तव, ज्योति पाल, प्राची मेडा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मिक्स डबल में ऋषि श्रीवास्तव, राजश्री रघुवंशी, अश्विनी, तनिष्क ने कांस्य पदक प्राप्त किया। डबल्स मुकाबलों में प्रतीक तिवारी, आशीष जाट, प्रखर प्रशांत ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
डॉ.अनुपम चौकसे अध्यक्ष ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश ने खिलाडिय़ों को इस उपलब्धि पर बधाइयां दी। आलोक खरे, डॉ अशोक राय, सीजे जॉयसन, सुरेंद्र मित्तल, नीलकमल सरकार, सत्येंद्र सिंह सिवाच आदि ने भी बधाई दी। टीम में ऑफिसर्स के रूप में पंकज जैन सचिव ड्रॉप रोबॉल संघ ऑफ मध्य प्रदेश, महेश सौदिया, अमित सिंह, आशीष सेन थे।


