19.6 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में नजर आया एक नया खिलाड़ी, पंजाब किंग्स के साथ है खास कनेक्शन

नई दिल्ली: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 2 जुलाई से होगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स बर्मिंघम में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में एक नया खिलाड़ी नजर आया, जिसका पंजाब किंग्स के साथ एक खास कनेक्शन है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हरप्रीत बराड़ हैं, जो आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। बराड़ की एंट्री टीम इंडिया में कैसे हुई, कप्तान शुभमन गिल ने मैसेज करके बुलाया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बात का खुलासा खुद हरप्रीत ने किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरप्रीत बराड़ ने BCCI द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि मेरी पत्नी का घर स्विंडन में है, जो बर्मिंघम से डेढ़ घंटे की दूरी पर है। मैं कल शुभमन से बात कर रहा था और उन्होंने मुझे एक मैसेज भेजा। फिर मैंने सोचा कि चलो वहां प्रैक्टिस करते हैं। यह एक अलग अनुभव है, ऐसा लगता है जैसे हम अपने परिवार के बीच में आ गए हैं। इसके साथ ही हरप्रीत बराड़ ने अर्शदीप सिंह की तारीफ भी की जो पंजाब के लिए ही खेलते हैं।

लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। उस मैच में टीम इंडिया को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 371 रनों के टारगेट को बेहद आसानी से हासिल कर लिया था। इस हार के बाद भारत की खराब गेंदबाजी और फील्डिंग की काफी आलोचना हुई। उस टेस्ट मैच में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट जरूर लिए, लेकिन दूसरी पारी में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वहीं उनके अलावा अन्य तेज गेंदबाज छाप छोड़ने में नाकाम रहे। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज वापसी करना चाहेंगे। अब देखना ये होगा कि बर्मिंघम टेस्ट में भारत के गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles