नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) का 6वें मीडिया खेल कार्निवाल: अश्विन की नाबाद 69 रन की पारी, श्रीकांत उपासे गेंदबाजी में चमके

0

– दैनिक भास्कर ने एनडी मीडिया को 6 विकेट से हराया, डिजियाना-11 की पत्रिका पर 6 रन से रोमांचक जीत
– ओल्ड कैंपियन मैदान पर आगाज

एनएसटी न्यूज, भोपाल। ओल्ड चैंपियन ग्राउंड पर आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) के 6वें मीडिया खेल कार्निवाल के उद्घाटन मुकाबले में दैनिक भास्कर ने एनडी मीडिया को 6 विकेट से हरा दिया। अन्य मुकाबले में डिजियाना-11 ने पत्रिका को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से पराजित कर दिया। एनडी मीडिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए। एनडी मीडिया की ओर से संजय शर्मा ने 47 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा मुकेश विश्वकर्मा ने 16 रन, केके गंगवार ने 10 रन बनाए। दैनिक भास्कर की ओर से गेंदबाजी में निखिल शुक्ला ने 3 विकेट लिए, जबकि हेमंत जोशी ने 2 विकेट झटके। विक्रम अहिरवार, नरेंद्र राजपूत और गौरव को 1-1 विकेट मिला। जवाब में दैनिक भास्कर ने 15.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 138 रन बनाकर मैच जीत लिया। अश्विन ने नाबाद 69 रन, प्रभात शुक्ला ने 26 रन, आर.के. यादववंशी और निखिल शुक्ला ने 11-11 रन बनाए।

एनडी मीडिया की ओर से ललित कटारिया, केके गंगवार और संजय शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।अश्विन मैन आफ द मैच बने। दूसरे मैच में डिजियाना-11 ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। फैज आलम ने 24 रन, मुकेश रावत ने नाबाद 17 , अजय यादव ने 18, शाहनवाज खान ने 15, रविंद्र सिंह ने 12 रन का योगदान दिया।

पत्रिका से प्रदीप ने 3 विकेट, रेशु त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव और सुभाष ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रिका की टीम 16 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन ही बना सकी। रजत शर्मा ने 38 रन, शेलेंद्र शर्मा ने 31, सत्येंद्र सिंह ने 24, सुभाष ने नाबाद 23 रन रन बनाए। डिजियाना-11 के श्रीकांत उपासे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट, मुकेश रावत ने 2 और धर्मेंद्र ने 1 विकेट हासिल किया। श्रीकांत उपासे मैन आफ द मैच बने।

इससे पहले खेल कार्निवल का शुभारंभ सुदर्शन अनसोलिया डिप्टी डायरेक्टर जनरल दूरदर्शन ने किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी कमला रावत, मृगेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार, एएस सिंह देव संरक्षक स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप, अक्षय शर्मा संपादक स्वदेश ज्योति एवं खेल पत्रकार आर यदुवंशी एवं आयोजन सचिव इंद्रजीत मौर्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर प्रशांत सिंह सेंगर ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here