भोपाल जिला ओपन बैडमिन्टन में शिशिर व प्रियंका बने चैम्पियन

0

भोपाल। शिशिर द्विवेदी ने प्रखर बंछोर को कडे मुकाबले में 13-21, 21-14, 21-18 से तथा प्रियंका पंत ने अदिति यादव को सीधे गेमों में 21-6, 21-16 से पराजित करते हुए यहॉ सम्पन्न भोपाल जिला ओपन आमंत्रण बैडमिन्टन प्रतियोगिता में क्रमशः पुरूष व महिला वर्ग का खिताब जीत लिया। स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अक्षय पांचाल व प्रियंका पंत को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। प्रियंका ने तीन, हिलाल जाफरी, अक्षय पांचाल व लक्ष्मीनाराण नंदीराजू ने दो-दो खिताब जीते। प्रतियोगिता उडान खेल अकादमी, अयोध्या बाय पास रोड में खेली गई।

एक भव्य समारोह में सीआरपीएफ के डीआईजी आरटी परमहंस, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेट जितेन्द्र राय, किरनजीत सिंह, मोहर सिंह, एडिडास के मप्र/छग के डायरेक्टर सुनील सातव, प्रशांत हेमनानी व विहान ने खिलाडियों को पुरस्कृत किया। पूर्व में अतिथियों का स्वागत रवि नारंग, तनिष्का, आरबी विजय कुमार, आशीष अर्गल, समर्थ सिन्हा व हर्षुल नारंग ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन दामोदर प्रसाद आर्य ने किया।

पुरूष एकल के खिताबी मुकाबले में पहला गेम 13-21 से हारने के बाद शिशिर द्विवेदी ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम 21-14, 21-18 से जीतते हुए खिताब अपनी झोली में डाला। महिला वर्ग में प्रियंका पंत ने अपने दमदार खेल के सहारे अदिति को 21-6, 21-16 से हरा दिया।

अन्य परिणाम (फाइनल)
बालक अंडर 13 एकल
यश दवे विवि ईशान पंत 21-7, 21-12

बालक युगल अंडर 13
मुदित गुप्ता-शौर्य मिश्रा विवि ईशान पंत-युवान 21-13, 27-29, 21-16

बालक युगल अंडर 15
गुरप्रीत सिंह-ओजस वार्ष्णेय विवि अभिनव सेन-हार्दिक कुमार 21-18, 21-17

बालक युगल अंडर 17
अक्षय पांचाल-देवांग तायडे विवि अग्निश्वर मुखर्जी-करन यादव 21-14, 21-18

बालक अंडर 19 एकल
आशीष प्रधान विवि क्षितिज 14-21, 21-17, 21-17

बालिका एकल अंडर 13
अनुष्का शाहापुरकर विवि तनिष्का मिही वर्मा 21-18, 21-13

बालिका युगल अंडर 15
आस्था-अनुष्का विवि दीपल-दृष्टि राजीव 21-17, 21-19

बालिका एकल अंडर 17
प्रियंका पंत विवि दृष्टि राजीव 21-10, 21-11

पुरूष युगल
हिलाल जाफरी-विजेन्द्र निकुंभ विवि अभिजीत-अमित पाटनकर 21-18, 16-21, 21-17

पुरूष 35 वर्ष
हिलाल जाफरी विवि धीरेन देसाई 21-8, 21-16

पुरूष युगल 35 वर्ष
धीरेन देसाई-रविन्दर चावला विवि हिलाल जाफरी-राजीव सक्सैना 21-16, 21-16

पुरूष 45 वर्ष
राजीव सक्सैना विवि नरेश बागडे 21-16, 21-17

पुरूष युगल 45 वर्ष
गिरीष-उमेश मंघनानी विवि नरेश बागडे-विजय वासे 21-9, 21-15

पुरूष एकल 50 वर्ष
लक्ष्मीनारायण नंदराजू विवि आरके पाटिल 21-14, 21-9

पुरूष युगल 50 वर्ष
लक्ष्मीनारायण नंदराजू-साजी थामस विवि रवि शर्मा-थॉमस सैमुअल 24-26, 21-13, 21-11