36.2 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025

राष्ट्रीय बिलियर्डस एवं स्नूकर चैंपियनशिप में अमी व ईशिका की चुनौती ख़त्म  

भोपाल। यशवंत क्लब में खेली जा रही 86वीं राष्ट्रीय बिलियर्ड्स व स्नूकर चैंपियनशिप अंतिम व रोमांचक दौर में पहुंच गई है। महिला बिलियर्डस वर्ग के सेमीफाइनल में दिल्ली की किरथ बंडल, कर्नाटक की उमा देवी व चित्रा एम तथा महाराष्ट्र की अरन्ताक्स सांचिस ने प्रवेश कर लिया है। स्थानीय चुनौती अमी कमानी व ईशिका शाह को शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

म.प्र. बिलियर्डस व स्नूकर एसोसिएशन की मेजबानी में खेली जा रही इस स्पर्धा के महिला बिलियर्डस वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की किरथ बंडल ने म.प्र. की अमी कमानी को बेहद आसानी से 51-4, 50-0 से पराजित कर दिया। अमी का प्रदर्शन आज काफी निराशाजनक रहा और दूसरे गेम में वह एक भी अंक नहीं बना सकी। दूसरे क्वार्टर फाइनल में म.प्र. की ईशिका शाह ने जरूर संघर्ष किया, लेकिन अनुभवी खिलाड़ी कर्नाटक की उमा देवी के हाथों 51-37, 52-47 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ईशिका भले ही यह मुकाबला हार गई हो, लेकिन उन्होंने जिस तरह का खेल दिखाया वह काबिलेतारिफ था। तीसरे क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक की चित्रा एम ने अपनी ख्याती के अनुरूप दमदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक की किर्तना को 50-33, 50-40 से हरा दिया। चौथे व अंतिम क्वार्टर फाइनल में तीन गेमों तक संघर्ष चला, जिसमें महाराष्ट्र की अरन्ताक्स सांचिस ने कर्नाटक की वर्षा संजू को 24-52, 51-36, 50-16 से पराजित कर दिया।


पंकज व आदित्य के मुकाबले आज
20 बार के विश्व चैंपियन पंकज आड़वाणी तथा अंतरराष्ट्रीय सितारा खिलाड़ी आदित्य मेहता मंगलवार से अपने जलवे यशवंत क्लब के बिलियडर््स हॉल में दिखाएंगे। स्नूकर के मुख्य दौर का आगाज हो गया है। जिसमें इन दोनों खिलाडिय़ों को सीधे मेन ड्रॉ में प्रवेश दिया गया है। म.प्र. के ही रितिक जैन व पीयूष कुशवाह भी मुख्य दौर में खेलेंगे। जबकि योग्यता चक्र में लगातार मैच जीतने वाले म.प्र. के केतन चावला, भरत सिसोदिया व अनुराग गिरी को भी मुख्य दौर में खेलने की पात्रता हासिल हो गई। योग्यता चक्र के अंतिम दौर के मुकाबलों में रेलवे के नितेश मदान ने कर्नाटक के बी.सी. कार्तिक को 3-0 से, रेलवे के ही आर. गिरीश ने म.प्र. के हर्षित तलूजा को 3-0 से, उ.प्र. के पारस गुप्ता ने पंजाब के अनमोलदीप सिंह को 3-2 से, महाराष्ट्र के स्पर्श ने म.प्र. के रूचिर मसंद को 3-2 से, बंगाल के आमेर हुसैन ने उ.प्र. के आयुष मित्तल को 3-1 से, दिल्ली के मोनू चौधरी ने महाराष्ट्र के मानव पांचाल को 3-1 से, रेलवे के मो. हुसैन ने तमिलनाडु के सरनराज को 3-2 से पराजित किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles