संजू सैमसन बन सकते हैं टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान, भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके बाद यह सवाल भी उठने लगा है कि टी20 फॉर्मेट में आगे टीम इंडिया की कमान क्या सूर्या ही संभालेंगे या फिर कोई नया कप्तान सामने आएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विश्व कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं और उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक 2028 और टी20 वर्ल्ड कप 2028 है। इसी बीच भारत के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भी अगले टी20 कप्तान के विकल्प के तौर पर संजू सैमसन का नाम सामने रखा है, जिससे इस बहस को और हवा मिल गई है।

कैफ ने जताया भरोसा, बोले- संजू संभाल सकते हैं टीम की कमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2028 में कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है, तो कैफ ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2028 में कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है, तो कैफ ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैफ ने आगे कहा,”आपने संजू का नाम लिया ठीक है बन सकते हैं लेकिन पहले सूर्या खुद को बैक करेंगे। क्योंकि अभी तो वह अच्छा खेलेंगे तो 38, 40, 45 साल तक अगर वह फिट रहे तो खेल सकते हैं। शॉर्टर फॉर्मेट में आप ऐसा कर सकते हैं। अगर सूर्या हट जाते हैं तो संजू सैमसन को फायदा मिलेगा। राजस्थान रॉयल्स की वह कप्तानी कर चुके हैं। अगर अच्छा खेलते रहे और फिटनेस बनाकर रखी तो क्यों नहीं वह भारत के अगले कप्तान बन सकते हैं।”

रिटायरमेंट की अटकलों पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव ने संन्यास से जुड़े सवाल पर हंसते हुए कहा, “भाई, क्यों रिटायरमेंट के बारे में सोचना है? सबकुछ ठीक तो चल रहा है।” इस दौरान उन्होंने अपने आगे के प्लान और फोकस पर भी खुलकर बात की। कप्तान सूर्या ने साफ कर दिया कि अब उनकी नजरें ओलंपिक 2028 में मेडल जीतने और टी20 वर्ल्ड कप 2028 पर टिकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल रिटायरमेंट के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट अगले दो साल के लिए क्या रणनीति बनाता है—क्या सूर्या को ही टी20 टीम की कमान सौंपी जाती है या फिर किसी नए विकल्प की तलाश की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here