सिराज की गेंदों पर बरसे वैभव, 14 गेंदबाजों के खिलाफ 300+ स्ट्राइक रेट

0

नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 किसी सपने से कम नहीं रहा। वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और उन्होंने दुनिया के कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए बड़े-बड़े शॉट लगाए। इस सीजन में वैभव ने कुल 46 गेंदबाजों का सामना किया, जिनमें उन्होंने सबसे ज्यादा रन मोहम्मद सिराज की गेंदों पर बनाए। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने 13 अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन ठोककर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का दम दिखाया।

सिराज के खिलाफ वैभव का बल्ला खूब चला

वैभव ने साल 2026 में जिस गेंदबाज की गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाए वो थे गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज। इस सीजन में वैभव ने सिराज की 29 गेंदों का सामना किया और उस पर 206.90 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 60 रन बनाए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साकिब हुसैन रहे जिनकी 19 गेंदों पर वैभव ने 310.53 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए। वहीं प्रफुल्ल हिंगे की गेंदों पर उन्होंने कुल 57 रन बनाए और उनकी 17 गेंदों का सामना किया। यही नहीं हिंगे से खिलाफ वैभव का स्ट्राइक रेट 335.29 का रहा।

14 गेंदबाजों पर वैभव का हमला, स्ट्राइक रेट 300 के पार

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अपनी निडर बल्लेबाजी से सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उनके सामने चाहे कोई भी गेंदबाज हो, अगर उन्हें जरा भी ढीली गेंद मिलती थी तो वह बिना समय गंवाए उसे सीधे बाउंड्री के पार पहुंचा देते थे। वैभव के इसी आक्रामक अंदाज और बेखौफ बल्लेबाजी ने उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाई। आईपीएल 2026 में वैभव ने 46 में से 14 गेंदबाजों के खिलाफ 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस सूची में पैट कमिंस, मैट हेनरी, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, नूर अहमद और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम भी शामिल रहे।

IPL 2026 में वैभव का 46 गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन

मोहम्मद सिराज – 60 रन (29 गेंद) | 206.90 (स्ट्राइक रेट)
साकिब हुसैन – 59(19) | 310.53
प्रफुल्ल हिंगे – 57(17) | 335.29
कगिसो रबाडा – 43(23) | 186.96
पैट कमिंस – 38(12) | 316.67
प्रिंस यादव – 35(13) | 269.23
ईसान मलिंगा – 25(13) | 192.31
आकाश सिंह – 24(6) | 400.00
भुवनेश्‍वर कुमार – 24(9) | 266.67
मयंक यादव – 22(10) | 220.00
शिवांग कुमार – 21(6) | 350.00
त्रिपुराण विजय – 21(9) | 233.3
अर्शदीप सिंह – 20(7) | 285.71
मैट हेनरी – 19(6) | 316.67
दिग्वेश राठी – 18(8) | 225.00
जेसन होल्डर – 18(9) | 200.00
जोश हेजलवुड – 18(4) | 450.00
शार्दुल ठाकुर – 17(5) | 340.00
लॉकी फर्ग्यूसन – 16(5) | 320.00
वॉशिंगटन सुंदर – 16(6) | 266.67
अभिनंदन सिंह – 15(5) | 300.00
कार्तिक त्यागी – 15(9) | 166.67
वैभव अरोड़ा – 15(6) | 250.00
अंशुल कंबोज – 14(5) | 280.00
नूर अहमद – 14(3) | 466.67
जसप्रीत बुमराह – 13(5) | 260.00
टिम डेविड – 13(4) | 325.00
लुंगी एनगिडी – 12(5) | 240.00
अशोक शर्मा – 11(3) | 366.67
मिचेल स्टार्क – 11(4) | 275.00
कैमरन ग्रीन – 8(3) | 266.67
क्रुणाल पंड्या – 8(4) | 200.00
प्रसिद्ध कृष्णा – 8(8) | 100.00
मार्को यानसेन – 7(4) | 175.00
राशिद खान – 7(3) | 233.33
सुनील नरेन – 7(8) | 87.5
ट्रेंट बोल्ट – 7(2) | 350.00
खलील अहमद – 5(3) | 166.7
काइल जैमीसन – 4(2) | 200.00
दीपक चाहर – 2(3) | 66.7
हार्दिक पंड्या – 2(2) | 100.00
मोहसिन खान – 2(12) | 16.7
विल जैक्स – 2(3) | 66.7
वरुण चक्रवर्ती – 1(2) | 50.00
माधव तिवारी – 1(2) | 50.00
मुकेश कुमार – 1(1) | 100.00

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here