31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट, जनसंपर्क की लगातार दूसरी जीत

भोपाल। जनसंपर्क ने नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स को 53 रनों से हराकर 21वें आईईएस पब्लिक स्कूल इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2017 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। दिन के एक अन्य मैच में मीडिया मंथन ने एमपीसीजी टुडे को नौ रनों से हराया।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर सोमवार को पहले मैच में जनसंपर्क ने चार विकेट पर 172 रन बनाए। इसमें आदिल ने 69 और नवलकिशोर ने 42 रनों की पारी खेली। सचिन, अनीस, संजीव और इंद्रजीत ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स 20 ओवर में पांच विकेट पर 119 रन बना सकी। कप्तान मोहन द्विवेदी ने अविजित 48 रनों की पारी खेली। जबकि जावेद हमीद ने 27 और इंद्रजीत मौर्य ने 17 रनों का योगदान दिया। आदिल ने दो विकेट लिए।

दूसरे मैच में मीडिया मंथन ने पांच विकेट पर 187 रन बनाए। इसमें शिवम ने 41, वैभव ने 38 और अंकुर ने 31 रनों की पारी खेली। सृजन खरे और विशाल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एमपीसीजी टुडे आठ विकेट पर 178 रन बना सकी। इसमें धर्मेंद्र ने 70 और सृजन खरे ने 45 रन बनाए। अंकुर, आशु और ह्रदेश ने 2-2 विकेट लिए। जनसंपर्क के आदिल और मीडिया मंथन के शिवम डिजीआना मैन आफ द मैच चुने गए। उन्हें डीआईजी रमन सिंह सिकरवार और टूर्नामेंट के संरक्षक मृगेंद्र सिंह ने पुरस्कृत किया।

आज के मैच
स्वदेश बनाम राज एक्सप्रेस
सुबह 8.30 बजे
सांध्यप्रकाश बनाम साधना न्यूज
दोपहर 12.00 बजे

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles