टीटी नगर स्टेडियम में फिट इंडिया कार्निवल का आगाज

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। टीटी नगर स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय फिट इंडिया कार्निवल का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन साइ भोपाल के क्षेत्रीय केंद्र सीआरसी भोपाल द्वारा किया जा रहा है। कार्निवल 14 से 15 मार्च तक प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने किया। इस अवसर पर सीआरसी भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक सिंह चौहान तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक बीएस यादव भी मौजूद रहे। कार्निवल के पहले दिन बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों और परिवारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम स्थल पर गेम जोन, फन जोन और वर्चुअल रियलिटी जोन जैसे आकर्षक केंद्र बनाए गए, जहां लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। इसके अलावा मल्लखंब के रोमांचक प्रदर्शन, पारंपरिक नृत्य और संगीत बैंड की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। आयोजन के दूसरे दिन अभिनेता अभिनव शुक्ला कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों से संवाद करेंगे और फिटनेस व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here