उदित यादव ने डबल्स में चैम्पियन बन प्रदेश का गौरव बढ़ाया

0

भोपाल। राजस्थान के जयपुर में 25 से 29 मार्च 2019 तक आॅल इंडिया टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओ.एन.दीक्षित मेमोरियल मैन एण्ड विमेन 50के टेनिस टूर्नामेंट में भोपाल के टेनिस खिलाड़ी

उदित यादव ने मैन डबल्स का फाइनल मुकाबला जीतकर चैम्पियन ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। टी.टी. नगर स्टेडियम में अभ्यासरत टेनिस के प्रतिभावान डे-बोर्डिंग खिलाड़ी उदित यादव ने राष्ट्रीय स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट में ट्राॅफी जीतकर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया।

टूर्नामेंट में डबल्स के फाइनल मुकाबले में उदित यादव और इंदौर के खिलाड़ी नील गरूड़ की जोड़ी ने तेलंगाना के बाबजी शिवाअतरू और दिल्ली के खिलाड़ी चिन्मय बख्शी को 6-4, 7-5 से शिकस्त देकर विजेता का खिताब अर्जित किया। इससे पहले खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी उदित यादव और नील गरूड़ की जोड़ी ने दिल्ली के खिलाड़ी क्षितिज कमल और धवल जैन की जोड़ी को 7-6, 6-1 हराकर फाइनल में जगह बनाई।

उदित यादव द्वारा अर्जित इस उपलब्धि के लिए उन्हें संचालक और युवा कल्याण डाॅ.एस.एल. थाउसेन ने बधाई दी है। उन्होंने टूर्नामेन्ट में उदित यादव के प्रदर्शन की सराहना की है।