भोपाल। ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर आज 19 वीं अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अथिति ध्रुव नारायण सिंह पूर्व विधायक ने सैयद् साजिद अली सचिव राजीव गांधी महाविद्यालय की अध्यक्षता में किया ,इस अवसर पर विशेष अथिति के रूप में उपस्थित थे पूर्व रंजी ट्राफ़ी खिलाड़ी संजय पाण्डेय , संजीव सक्सेना अजय राजवैद्य , मोहन चतुर्वेदी श्रीमान शान्ति कुमार जैन आदि ।
आज प्रतियोगिता का पहला मैच डब्लू सी आर भोपाल विरुद्ध खेल पत्रकार एकादश खेला गया ,टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए खेल पत्रकार एकादश ने 160/6 रन बनाए अजय मौर्य ने 39 रोहिताश मिश्रा ने 34 रन बनाए ,डब्लू सी आर भोपाल की ओर से इक़बाल ,धर्म व आशुतोष ने क्रमशः 2-2 विकेट लिए ।
जवाबी पारी खेलते हुए डब्लू सी आर भोपाल ने भी 160/7 रन बनाए ,विनय ने 52 आर परब ने 29 रन बनाए ।खेल पत्रकार एकादश की ओर से आर के यदुवंशी ने 2 जबकि रोहिताश ,दीपक व अजय ने 1-1 विकेट लिए ।
इस प्रकार मैच टाई हुआ ,और मैच के परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया ,जिसमें डब्लू सी आर भोपाल ने 9 रन बनाए जो कि खेल पत्रकार एकादश ने ओवर की अंतिम गेंद पर दीपक व अजय की जोड़ी ने चौका मारकर मैच को जीत लिया ।

मैच मैं शानदार प्रदर्शन के लिए अजय मौर्य को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।
आज प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर उपस्थित थे हेमंत सूदन ,अरुण त्यागी ,अतुल खरे ,मुजीब ऊद्दिन जावेद हमीद ,योगेन्द्र व्यास ,प्रदीप दुबे ,हरभान सिंह ,नन्द जीत सिंह सुदर्शन जैन ,सुमित सिंह आदि बड़ी संख्या मैं खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित थे ।
आज के मैच :- बाबे-ए- अली मैदान
(1)आइ पी सी विरुद्ध अलिशा इण्टरप्राइजेज प्रातः 8-30 बजे
(2) ज्योतिरादित्य अकादमी विरुद्ध हरी एकादश दोपहर 12-30 बजे
ओल्ड कैम्पीयन मैदान
(1) डायनामिक क्लब विरुद्ध गिरनार क्लब प्रातः 8-30 बजे
(2) एन सी सी ‘बी ‘ विरुद्ध वी अकादमी दोपहर 12-30 बजे


