केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर सत्येन्द्र लोहिया को सम्मानित किया

0

नई दिल्ली।केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर सत्येन्द्र सिंह लोहिया को सम्मानित किया। उन्होंने इंग्लिश चैनल को दोनों तरफ से पार करने का इतिहास रचा है।इस अवसर पर मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने देश को गौरवान्वित करने के उत्कृष्ट प्रयास के लिए सतेंद्र सिंह लोहिया को बधाई दी। उन्होंने श्री लोहिया से उनकी सफल और प्रेरक यात्रा, उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में बातचीत की।

सत्येन्द्र सिंह लोहिया ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव राजेश अग्रवाल से भी मुलाकात की। राजेश अग्रवाल ने ग्वालियर में स्थापित होने जा रहे स्पोर्ट्स सेंटर के लिए सत्येन्द्र सिंह लोहिया से सुझाव लिये।सतेंद्र सिंह ने इस अभिनंदन कार्यक्रम के लिए सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार और राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here