जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा करमाकर ने अपने करियर को कहा अलविदा, संन्यास का किया ऐलान

0

नई दिल्ली: साल 2016 के रियो ओलंपिक में भले ही भारत को केवल दो मेडल हासिल हुए लेकिन इन खेलों में भारत को नई स्टार मिली थी। जिम्नास्टिक के खेल में पहली बार किसी भारतीय से देश को मेडल की उम्मीदें थीं। दीपा करमाकर देश के लिए मेडल तो नहीं ला सकीं लेकिन घर-घर में लोकप्रिय हो गईं। दीपा ने सोमवार को अपने करियर को अलविदा कह दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर जानकारी दी कि वह संन्यास ले रही हैं। दीपा करमाकर इस साल पेरिस में हुए ओलंपिक्स 2024 में नजर नहीं आई थीं। वह इन खेलों के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई थीं। दीपा करमाकर का करियर चोटों के कारण प्रभावित रहा और इसी कारण वह कई बड़े टूर्नामेंट्स में हिस्सा नहीं ले पाईं।

दीपा करमाकर ने किया पोस्ट

दीपा करमाकर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘बहुत सोचने के बाद मैंने फैसला किया है कि मैं जिम्नास्टिक्स से रिटायर हो रही हूं। ये फैसला मेरे लिए आसान नहीं था पर यही सही वक्त है। जिम्नास्टिक्स मेरी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा है और मैं हर लम्हें के लिए शुक्रगुजार हूं। उतार-चढ़ाव और उस बीच जो कुछ भी हुआ।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे वह पांच साल की दीपा याद आती है, जिसको फ्लैट पैर के कारण बोला गाया था कि वह कभी जिम्नान्सटिक्स में नहीं आ सकती। आज मुझे अपनी उपलब्धियां देखकर गर्व महसूस होता है। भारत का प्रतिनिधित्व करना और मेडल जितना मेरे करियर की हाईलाइट्स हैं।’

दीपा करमाकर ने वर्ल्ड कप में दो मेडल जीते हैं। उन्होंने 2018 में मरसिन में वॉल्ट में गोल्ड मेडल जीते। वहीं 2018 में कोटबस में वॉल्ट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में भी वॉल्ट में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने दो मेडल जीते हैं। 2024 तशकंत में उन्होंने वॉल्ट में गोल्ड जीता वहीं 2015 में हिरोशिमा में हुई चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here