नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हालांकि सूर्यकुमार का बल्ला इस वर्ल्ड कप में ज्यादा चमक नहीं पाया, फिर भी बतौर कप्तान उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का प्रदर्शन किया। अगर टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में कप्तानों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की बात करें तो इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर आए हैं।
लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का चौथा स्थान
सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले 9 मैचों में कुल 242 रन बनाए और वो टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए। सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इसी सीजन में बतौर कप्तान कुल 234 रन बनाए थे।
टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2021 में कुल 303 रन बनाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम हैं जिन्होंने इसी सीजन में यानी साल 2026 मेंकुल 286 रन कप्तान के रूप में बनाए थे।
इस सूची में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने साल 2024 में वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में कुल 257 रन बनाए थे। वहीं, छठे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व टी20 कप्तान जोस बटलर हैं, जिन्होंने साल 2022 में 225 रन बनाए थे। इसके बाद क्रमशः साई होप, केन विलियमसन, और सिकंदर रजा का नाम आता है।
T20 वर्ल्ड कप के किसी एक सीजन में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन
303 रन – बाबर आजम (2021)
286 रन – एडन मार्करम (2026)
257 रन – रोहित शर्मा (2024)
242 रन – सूर्यकुमार यादव (2026)
234 रन – हैरी ब्रूक (2026)
225 रन – जोस बटलर (2022)
217 रन – शाई होप (2026)
216 रन – केन विलियमसन (2021)
214 रन – जोस बटलर (2024)
206 रन – सिकंदर रजा (2026)

