भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल की संभावना: जानें 4 पॉइंट में पूरा गणित

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो गई है। सुपर-8 चरण में अभी 4 मैच बाकी हैं और 2 सेमीफाइनल की जगह के लिए चार टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुँच चुके हैं। ग्रुप-1 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल में जाने की होड़ है, और दोनों टीमों का मुकाबला रविवार, 27 फरवरी को होगा। इस मैच की विजेता टीम सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। वहीं, ग्रुप-2 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल हैं। यदि भारत और पाकिस्तान दोनों ही सेमीफाइनल में पहुँच जाते हैं, तो दोनों की आपसी भिड़ंत भी संभव हो सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल की राह
  • यदि पाकिस्तान बड़े अंतर से श्रीलंका को हरा देता है तो उसके तीन अंक हो जाएंगे और उसका नेट रनरेट भी न्यूजीलैंड की टीम से बेहतर हो जाएगा।
  • एक मार्च को जिम्बाब्वे अच्छे-खासे अंतर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करे तो उससे सिकंदर रजा की टीम का कोई फायदा तो नहीं होगा, लेकिन साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट 2.89 से जरूर गिर जाएगा।
  • एक मार्च को ही कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच है। उस मैच में भारत यदि वेस्टइंडीज को हराता है तो टीम इंडिया का रनरेट + में पहुंच जाएगा और एक से ज्यादा हो जाएगा।
  • इस तरह वह ग्रुप 1 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। वहीं पाकिस्तान ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। इस तरह सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हो सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल की राह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार (27 फरवरी) को न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड मैच जीता तो वह सेमीफाइनल में होगा। इंग्लैंड जीता तो पाकिस्तान की उम्मीदें जीवित रहेंगी। उसे श्रीलंका को हराना और रनरेट के मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ना है। न्यूजीलैंड का रनरेट +3.050 है। पाकिस्तान का रनरेट -0.461 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here