भोपाल जिला बैडमिन्टन में अक्षय,ओजस व प्रियंका की खिताबी जीत

0

भोपाल।  अक्षय पांचाल ने करन यादव को 21-13, 21-14 से, ओजस वार्ष्णेय ने यश दवे को 11-21, 12-19, 21-14 से दृष्टि राजीव ने तनिष्का को 21-14, 21-13 से तथा प्रियंका पंत ने मुस्कान को 21-10, 21-15 से हराते हुए यहॉ खेली जा रही भोपाल जिला ओपन आमंत्रण बैडमिन्टन प्रतियोगिता में खिताबी जीत दर्ज की। बुधवार सायं 5 बजे प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण होगा।

भोपाल जिला बैडमिन्टन संघ द्वारा मप्र बैडमिन्टन संघ के तत्वावधान में आयोजित तथा उडान स्पोर्ट्स एकेडमी, अयोध्या बायपास रोड खेली जा रही स्पर्धा में आज खेले गए बालक अंडर 17 वर्ग में गैर वरीयताधारी अक्षय पांचाल ने दूसरी वरीय करन यादव को 21-13, 21-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया। स्पर्धा में अक्षय ने अपने दमदार प्रदर्शन से वरीयता प्राप्त खिलाडियों को हराया। बालक अंडर 15 वर्ग में दूसरी वरीयता के ओजस वार्र्ष्णेय ने सातवीं वरीय यश दवे को कडे मुकाबले में 11-21, 12-19, 21-14 से परास्त करते हुए खिताब अपनी झोली में डाला।

बालिकाओं के अंडर 15 खिताबी मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त दृष्टि राजीव ने अपने दमदार स्मैश व सटीक क्रास कोर्ट ड्रॉप्स के दम पर चौथी वरीयता की तनिष्का मिही वर्मा को थोडा संघर्ष के बाद 21-14, 21-13 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग के अंडर 19 वर्ग में शीर्ष वरीयता की प्रियंका पंत ने गैर वरीयता की मुस्कान को 21-10, 21-15 हराकर भोपाल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरूष एकल में शीर्ष वरीयता के चिराग खान, प्रखर बंछोर, सत्येन्द्र कैथल, अमन दुबे, शिशिर द्विवेदी, दिव्यांश मलिक क्वार्टर फायनल में पहुॅच गए हैं। महिला वर्ग का फायनय प्रियंका पंत और अदिति यादव के मध्य खेला जायेगा। बालक अंडर 19 का खिताबी मुकाबला आशीष प्रधान व क्षितिज यादव के बीच होगा। पुरूष 35 वर्ष वर्ग में आदित्य पवार व हिलाल जाफरी, 50 वर्ष वर्ग में आरके पाटिल, विजय शर्मा, थामस सैमुअल व लक्ष्मीनारायण भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफायनल में पहुॅच गए हैं।