मोहन द्विवेदी भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के मैनेजर नियुक्त हुए

0
Mohan drivedi divyang Indian cricket team manager
Mohan drivedi divyang Indian cricket team manager

भोपाल। पिछले तीन सालों से दिव्यांग क्रिकेटरों को प्रोत्साहित कर रहे सीनियर क्रिकेटर मोहन द्विवेदी को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत नेपाल क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया है।उनकी यह नियुक्ति बोर्ड के सचिव हारून राशिद ने आगरा में हुई एक बैठक के दौरान की।

मोहन द्विवेदी भारत नेपाल के बीच एक टेस्ट मैच और तीन T20 मैचों में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के प्रबंधक का कार्य संभालेंगे। T20 मैचों की सीरीज 25 से 31 दिसंबर तक भारत में खेली जाएगी। मोहन द्विवेदी 24 दिसंबर को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम से जुड़ेंगे। भारतीया दिव्यांग क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इस पद पर चुने जाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here