31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सत्यम भटेले का वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिए चयन

भोपाल। बुलगारिया में एक से दस अप्रैल, 2017 तक होने जा रहे वल्र्ड फेंसिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी सत्यम भटेले भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सत्यम भटेले का पिछले दिनों थाईलैण्ड में आयोजित एशियन जूनियर एवं कैडेट फेंसिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने पर वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिए चयन किया गया है। वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिए सत्यम भटेले का चयन होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए सत्यम भटेले को शुभकामनाएं दी है। सत्यम भटेले विगत तीन वर्षों से फेंसिंग अकादमी में प्रशिक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में तलवारबाजी का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 4 पदक अर्जित किए है। जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles