हॉकी में भारत ने चीन को धो डाला

0

नई दिल्लीः कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार के दो-दो गोल की मदद से भारतीय हाकी टीम ने गुरुवार को यहां मेयर राधाकृष्णन हाकी स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्राफी के अपने पहले मैच में चीन को 7-2 से धो डाला।आकाशदीप के मैदानी गोल के अलावा भारत के सभी गोल पेनाल्टी कार्नर से हुए। भारत के लिए हरमनप्रीत ने पांचवें और आठवें मिनट में जबकि वरुण कुमार ने 19वें और 30वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से गोल किए। भारत मध्यांतर में छह गोल से आगे था। उसने पहले दो क्वार्टर में तीन तीन गोल किए। टीम की ओर से सुखजीत सिंह ने 15वें मिनट, आकाशदीप सिंह ने 16वें मिनट और मंदीप सिंह ने 40वें मिनट में गोल दागे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here