आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 285 रन बनाए, भारत को 441 रनों का लक्ष्य

0

पुणे। आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में 285 रन बनाए। भारत को इस तरह 441 रन का लक्ष्य मिला, आस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 109 रन बनाए। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने चार जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए। भारत को पहली पारी में 105 रन पर समेटन के बाद अपनी दूसरी पारी में कंगारुओं ने 6 विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। जिससे दोपहर तक ऑस्ट्रेलिया की भारत पर 364 रनों की बढ़त हो चुकी है, जबकि मेहमान टीम के 4 विकेट शेष हैं।उमेश ने मैथ्यू वेड (20) को विकेटकीपर साहा के हाथों कैच करवाकर दिन में दूसरी सफलता दिलाई।

इससे पहले कागजों पर बेहद मजबूत नजर आने वाला भारत का बल्लेबाजी क्रम ओकीफी (35 रन पर छह विकेट) की फिरकी के जादू के सामने पहली पारी में 105 रन पर ढेर हो गया जिससे आस्ट्रेलिया को 155 रन की बढ़त मिली जिसने पहली पारी में 260 रन बनाए थे। भारत ने अंतिम सात विकेट सिर्फ 11 रन पर गंवाए जो उसका टेस्ट इतिहास में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। आस्ट्रेलिया ने इसके बाद दूसरी पारी में स्मिथ (नाबाद 59) की जुझारू पारी की बदौलत चार विकेट पर 143 रन बनाकर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। स्मिथ ने तीन जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 117 गेंद की अपनी पारी में सात चौके जड़े। दिन का खेल खत्म होने पर मिशेल मार्श 21 रन बनाकर स्मिथ का साथ निभा रहे थे। दोनों पांचवें विकेट के लिए अब तक 30 रन जोड़ चुके हैं। स्मिथ ने इससे पहले मैट रेनशा (31) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।मामूली स्कोर पर ढेर होने के बाद भारत को आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (68 रन पर तीन विकेट) ने वापसी दिलाई जिन्होंने चाय से पहले दोनों सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर (10) और शान मार्श (00) को पवेलियन भेजा।

अश्विन के पारी के पहले ही ओवर में वार्नर ने दो चौके जड़े लेकिन अंतिम गेंद को चूककर पगबाधा हो गए। पारी की शुरूआत करने वाले मार्श 21 गेंद खेलने पर भी खाता नहीं खोल पाए और अश्विन की गेंद पर पगबाधा हुए। स्मिथ ने अच्छी शुरूआत की और कुछ आकषर्क शाट खेले। आस्ट्रेलियाई कप्तान को 27 रन के निजी स्कोर पर पहला जीवनदान मिला जब मुरली विजय ने लेग स्लिप में उनका कैच छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इस वक्त टीम इंडिया दबाव में चल रही है। मेजबान टीम का इरादा तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को जल्दी समेटने का होगा। इसके लिए भारतीय गेंदबाजों को दमदार प्रदर्शन करना होगा और फील्डरों को कैच नहीं छोड़ने होंगे। टीम इंडिया का इरादा तीसरे दिन कंगारू पारी को पहले सत्र में जल्दी से जल्दी समेटने का रहेगा। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मददगार साबित हो रही है और ऐसे में 350 से ज्यादा का लक्ष्य टीम इंडिया के लिए भारी साबित हो सकता है।