22.6 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

छोटे तालाब में होगा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का चयन ट्रायल

देशभर से 160 खिलाड़ी और 30 अधिकारी-कोच होंगे शामिल, अंतरराष्ट्रीय कोच भी देंगे मार्गदर्शन

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एशियन गेम्स 2026 की तैयारी और भारतीय टीम चयन की कवायद भोपाल के छोटे तालाब से शुरू हो गई है। आज हुई बैठक में चयन ट्रायल की रूपरेखा तय की गई। बैठक में इंडियन कायाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा, पैरा कैनो की चेयरपर्सन और ओलंपियन मयंक ठाकुर, कैनो स्प्रिंट के को-चेयरपर्सन पी.एस. बुंदेला, एमपीकेसीए अध्यक्ष और कई वरिष्ठ कोच मौजूद रहे।

चयन ट्रायल 20 और 21 सितंबर को भोपाल के छोटे तालाब में होगा। इसमें देशभर से 160 महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 30 तकनीकी अधिकारी और कोच भी मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि भारतीय कोचों के साथ तीन विदेशी विशेषज्ञ भी चयन शिविर में शामिल हुए हैं। इनमें जर्मनी के कोच अलेक्जेंडर, हंगरी के गर्गली और किर्गिस्तान के ए. वोडातोव शामिल हैं।

मध्य प्रदेश कायाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन (MPKCA) के सचिव मयंक ठाकुर ने बताया कि भोपाल लगातार जल खेलों का केंद्र बनता जा रहा है। छोटे तालाब जैसे प्राकृतिक स्थल पर चयन ट्रायल होने से खिलाड़ियों को वास्तविक माहौल मिलेगा और उनकी तैयारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि भोपाल की खेल नगरी के रूप में पहचान भी और मजबूत होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles