नेटलिंक कप : शौर्य की हैट्रिक से आर.सी.सी जीता

0

भोपाल।  आरएनटीयू/आइसेक्ट यूनीवर्सिटी द्वारा आयोजित नेटलिंक कप में शुक्रवार 5 अप्रैल को पहले बल्लेबाजी करते हुए आर.सी.सी ने 40.2 ओवर में आयुष गुर्जर (69 रन) और  अजय धाकड़ (64 रन) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 190 रन बनाएं। दोनों ने 141 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा विशाल ने 26 रनों का योगदान दिया। सेंट जोसेफ की ओर से राठौर और अभिनव ने 3-3 विकेट चटकाए। यश को एक सफलता मिली।

जवाबी पारी खेलने उतरी सेंट जोसफ की टीम 41.4 ओवर में 144 रन ही बना सकी। उनकी ओर से युगादी चतुर्वेदी 29 रन, अथर्व ने 27 रन और अभय ने 8 रन का सहयोग अपनी टीम के लिए किया। शौर्य ने हैट्रिक सहित चार विकेट लिए। जबकि हार्दिक ने 1, प्रतिक ने 2 विकेट लिऐ। शौर्य रेडरोज मैन आॅफ द मैच रहे। उन्हें सेंट जोसेफ के कोच वसीम खान, आर.सी.सी के कोच जामरान जावेद और अजितेश जैन ने पुरस्कृत किया।