फेडरेशन कप बेसबॉल : रिमझिम बारिश के बीच उत्तर प्रदेश,पंजाब,उत्तराखंड,छत्तीसगढ़ सेमीफाइनल में

0

भोपाल। बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में एलएनसीटी एवं जेएनसिटी भोपाल खेल मैदान में खेली जा रही बीएसएफआई बेसबॉल फेडरेशन कप के दूसरे दिन रिमझिम बारिश मे खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 9-0 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फाइनल मुकाबले में पंजाब में आंध्र प्रदेश को 05-03 से हराया।

तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड मध्य प्रदेश को 03 -02से हराया।चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को 01 – 00 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता सचिव सत्येंद्र सिंह सिवाच सचिव बीएसए एमपी ने बताया कि कल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। एवं एलएनसीटी ग्रुप की ओर से लकी ड्रॉ के माध्यम से खिलाड़ियों को उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here