भोपाल। आरपीएम परिसर, रातीबड़ में आयोजित भोपाल जिला ट्रायथलॉन चैम्पियनशिप 2026 के दूसरे दिन तैराकी (Swimming) एवं एक्वाथलॉन (Aquathlon) स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मिनी, माइक्रो-मिनी, सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर्स वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पियूष शर्मा (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश तैराकी संघ) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष कटियार (संचालक, पुरषोत्तम गौर स्विमिंग पूल) के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक एवं सचिव, भोपाल ट्रायथलॉन संघ आर.डी. झा एवं तनवीर हलीम उपस्थित रहे। साथ ही कैप्टन मनोज कुमार झा, बृजबान सिंह धाकड़, कृष्ण कुमार झा, जोगेंद्र प्रसाद, अशोक सिंगरोल एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण भी पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित रहे।
एक्वाथलॉन परिणाम
- माइक्रो-मिनी वर्ग
बालक: इनेश थादुरी — प्रथम स्थान
अनय सिंह परिहार — द्वितीय स्थान
बालिका: अनाया चंदनशिवे — प्रथम
अन्वी राठौर — द्वितीय स्थान
चाहेक उनियाल — तृतीय स्थान - सब-जूनियर वर्ग
बालक: अथर्व करोलिया — प्रथम स्थान
लक्ष्य उनियाल — द्वितीय स्थान
वेंकटेशा के — तृतीय स्थान
बालिका:अनुष्का हिंगंकर — प्रथम स्थान
आरोही रायकर — द्वितीय स्थान
अवनी राजपूत — तृतीय स्थान - जूनियर वर्ग
बालक: ध्रुव साहू — प्रथम स्थान
अल्तैर अली अख्तर — द्वितीय स्थान
सैयद जायद अली — तृतीय स्थान
बालिका: मानव पाबले — प्रथम स्थान
आस्था गोसाई — द्वितीय स्थान
वेदिका जैन — तृतीय स्थान - सीनियर वर्ग
सरगम बाथरे — प्रथम स्थान (पुरुष)
रेवा जोशी — प्रथम स्थान (महिला) - मास्टर्स वर्ग
डॉ. कृष्ण चंद्र रायकर — प्रथम स्थान
भाव्या एम — प्रथम स्थान
डॉ. रजनी गौर — द्वितीय स्थान
कमलजीत कौर अरोरा — तृतीय स्थान
तैराकी (Swimming) – प्रमुख पदक विजेता
- 4 स्वर्ण पदक विजेता:
अन्वी खंडूरी (4 स्वर्ण), भाव्या एम (4 स्वर्ण), डॉ. कृष्ण चंद्र रायकर (4 स्वर्ण), मानव पाबले (4 स्वर्ण), मॉली आहूजा (4 स्वर्ण)।
3 स्वर्ण, 1 रजत पदक: अर्थ जैन (3 स्वर्ण, 1 रजत), ध्रुव साहू (3 स्वर्ण, 1 रजत), दिव्यांश यादव (3 स्वर्ण, 1 रजत), सक्षम यू.एस.एस. (3 स्वर्ण, 1 रजत), तेजस बाथम (3 स्वर्ण, 1 रजत)।
2 स्वर्ण, 2 रजत पदक: अक्षत ठाकुर (2 स्वर्ण, 2 रजत), ध्रुव सिंह नेगी (2 स्वर्ण, 2 रजत), डॉ. रजनी गौर (2 स्वर्ण, 2 रजत), हिमांशी लिलानी (2 स्वर्ण, 2 रजत), कमलजीत कौर अरोरा (2 स्वर्ण, 2 रजत)।
2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य पदक: अनन्या मेहरा (2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य), तिशा पंथी (2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य)।


