भोपाल। मप्र के बालक, बालिका और सबजूनियर महिला, पुरुष जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों ने 39 स्वर्ण, 26 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 74 पदक जीते। भारतीय कयाकिंग केनोइंग संघ द्वारा आयोजित 27वीं मप्र कयाकिंग केनो स्प्रिंट राष्ट्रीय प्रतियोगिता इंदौर के विलावली तालाब पर 7 से 13 जनवरी तक आयोजित की गई। इसमें मध्यप्रदेश ने कुल 335 अंक के साथ सीनियर पुरुष उपविजेता, सीनियर मिहला विजेता, जूनियर पुरुष वर्ग विजेता, जूनियर महिला विजेता, सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग ने भी विजेता रहते हुए ओवर ऑल चैंपियनशिप जीती। छोटे तालाब स्थित कयाकिंग एवं केनोइंग जल क्रीड़ा केंद्र पर मप्र टीम का स्वागत किया गया। अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर, सचिव प्रशांत कुशवाह,स मुख्य प्रशिक्षणक मयंक सिंह ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

