राज्य ई-स्पोर्टस जूनियर चेंपियनशिप अब 1 से 10 अगस्त तक होगी

0

28 हजार से ज्यादा युवाओं ने किया पंजीयन.27 जुलाई तक बढ़ाई गई पंजीयन की अंतिम तिथि

भोपाल:प्रदेश में देश के पहले ई-स्पोर्टस अकादमी के टेलेंट सर्च के लिये होने वाले ई-स्पोर्टस जूनियर चेंपियनशिप में युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक लगभग 28 हजार से ज्यादा युवाओं ने पंजीयन कराया है। ई-स्पोर्टस जूनियर चेंपियनशिप 1 से 10 अगस्त तक आयोजित होगा। युवाओं का उत्साह देखते हुए विभाग द्वारा पंजीयन की अंतिम तिथि को 25 जुलाई से बढ़ा कर 27 जुलाई 2023 कर दिया गया है।

युवा ई-स्पोर्टस एथलिटों को इस चेंपियनशिप में उनकी रेंकिंग के आधार पर अकादमी में प्रवेश मिलेगा, जिसमें 80 प्रतिशत सीट प्रदेश के युवाओं के लिये तथा 20 प्रतिशत सीट राज्य के बाहर के युवाओं के लिये निर्धारित है। चयनित युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले गेम्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी में युवा ई-स्पोर्टस एथलीट को न केवल चेंपियन गेमर्स बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा बल्कि उन्हें कंटेन्ट क्रिएटर, कास्टर्स, टूर्नामेंट ऑपरेटर्स, कोडर्स, डाटा एनालिस्ट, गेम डेव्हलपर्स आदि के रूप में केरियर बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप ही नीतियाँ बनाई गई हैं। लगभग 630 मिलियन गेमर्स के साथ भारत वैश्विक रूप से ई-स्पोर्टस पॉवर हाउस बनने के लिये तैयार है। प्रदेश में स्थापित होने वाली देश की पहली अकादमी होगी, जिसमें युवाओं को विभिन्न गेमिंग के प्रशिक्षण के साथ शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। इससे युवा न सिर्फ पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे बल्कि वे अपना पेशेवर केरियर भी बना सकेंगे।

चेंपियनशिप का प्रारूप
ई-स्पोर्टस जूनियर चेंपियनशिप में 12 से 17 वर्ष के युवा bit.ly/mpopenregistrations लिंक पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। युवा 2 केटेगरी में ‘ओपन’ और ‘प्रोफेशनल’ में सहभागिता कर सकते हैं। युवा टीम के रूप में अथवा व्यक्तिगत स्पर्धा के लिये अपना पंजीयन करा सकते हैं। युवाओं को एसएमएस अथवा व्हाटसएप पर पंजीयन की जानकारी दी जाएगी। व्यक्तिगत पंजीकृत युवाओं को ग्रुप में तथा टीम को स्वतंत्र एंट्री दी जाएगी। अकादमी के चयनित खिलाड़ियों का नाम चेंपियनशिप खत्म होने के 2 सप्ताह के बाद घोषित किया जाएगा।

गौरव/बिन्दु सुनील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here