लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को टेनिस हॉल ऑफ फेम सम्मान

0
Tennis Hall of Fame honor to Leander Paes and Vijay Amritraj
Tennis Hall of Fame honor to Leander Paes and Vijay Amritraj

नई दिल्ली। (Tennis Hall of Fame Leander Paes , Vijay Amritraj) पूर्व डबल विश्व नंबर 1 लिएंडर पेस और ब्रॉडकास्टर विजय अमृतराज बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए चुने जाने वाले पहले एशियाई पुरुष बन गए। इसके साथ ही प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक रिचर्ड इवांस को भी टेनिस में इस सर्वश्रेष्ठ सम्मान के लिए चुना गया है। लिएंडर और अमृतराज ने भारत को हॉल ऑफ फेम में प्रतिनिधित्व करने वाला 28वां देश बनने में मदद की।

2024 की क्लास को आधिकारिक तौर शनिवार, 20 जुलाई, 2024 को न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। हॉल ने बुधवार को 2024 की अपनी क्लास की घोषणा की। और इसे अगले वर्ष भी शामिल किया जा रहा है। रिचर्ड इवांस को कंट्रीब्यूटरी की कैटेगरी में चुना गया था।अमृतराज को भी कंट्रीब्यूटरी की कैटेगरी में चुना गया है और लिएंडर खिलाड़ी की कैटेगरी में आते गहैं। दोनों भारत से हैं और हॉल ऑफ फेम में दोनों पहले सदस्य हैं।

चीनी महिला बनी थी पहली एशियाई सदस्य
दो ग्रैंड स्लैम सिंगल्स जीतने वाली चीनी महिला ली ना 2019 में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली एशियाई सदस्य बनीं थीं। अगले वर्ष का इंडक्शन समारोह 20 जुलाई को न्यूपोर्ट में आयोजित किया जाएगा। लिएंडर पेस के सेलेक्शन से दो साल का सूखा खत्म हो गया है, जिसमें प्लेयर कैटेगरी में किसी को भी नहीं चुना गया था। 2022 की क्लास में इतिहास में पहली बार बैलेट पर किसी को सेलेक्ट नहीं किया गया था और 2023 में भी यह ऐसा ही रहा था। उम्मीदवारों को 75% बैलेट पर चुना जाना आवश्यक है, जिसमें मतदाताओं में मीडिया, इतिहासकार और हॉल ऑफ फेम समस्य और इंडस्ट्री एक्सपर्ट और फैन शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here