विजेन्द्र के दोहरे शतक से अरेरा अकादमी की आसान जीत

0
भोपाल । आरएनटीयू/आइसेक्ट यूनीवर्सिटी द्वारा आयोजित नेटलिंक कप में सोमवार 8 अप्रैल 2019 को अरेरा क्रिकेट अकादमी और भोजपुर क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अरेरा क्रिकेट अकादमी के विजेन्द्र पाण्डे (202 रन) और अमित सिंह (194 रन) की मदद से 50 ओवर में 477/3 रनो का विशाल स्कोर बनाया। विजेन्द्र और अंमित ने 416 रनों की रिकाॅर्ड साझेदारी की। भोजपुर क्लब की ओर से प्रणीत और सक्षम ने एक-एक सफलता हासिल की।

नेटलिंक क्लब टूर्नामेंट में विजेन्द्र पाण्डे (202रन) द्वारा लगाया गया पहला दोहरा शतक है। जबकी इसी टूर्नामेंट की पहली सेंचुरी अमित सिंह  (194 रन) ने जमाई।

जवाब में भोजपुर क्लब की टीम के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आएं ओर पूरी टीम मात्र 18 रन बनाकर ढेर हो गई आयुष दुबे, ओम रावत और इरफान ने टीम के लिए संघर्ष पूर्ण पारियां खेली अरेरा की ओर से आयुष ने 6 बल्लेबाजो को आउट किया जबकी पल्लव गुर्जर ने 2 और निशान्त व मयंक एक-एक विकेट लिये दोहरा शतक लगाने वाले विजेन्द्र पाण्डे रेडरोज मैन आॅफ द मैच रहे उन्हें जी.एल.यादव स्पोर्टस, अरेरा क्रिकेट अकादमी चीफ कोच सुरेश चैनानी और भोजपुर क्लब के कोच विनोद हल्वे ने पुरस्कृत किया। आज के पुरस्कार-

1.दोहरा शतक लगाने वाले विजेन्द्र पाण्डे (202 रन)  को टी-शर्ट प्रदान की गई

2. शतक लगाने वाले अमित सिंह (194 रन) को भी टी-शर्ट प्रदान की गई।

3. 6 विकेट चटकाने वाले आयुष इंग्ले को बाॅल प्रदान की गई।