माउंट माउंगानुई. साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह मुकाबला बे ओवल मैदान पर खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम सिर्फ 14.3 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 15, कोल मैकॉन्ची ने 15 और बेवॉन जैकब्स ने 10 रन की पारी खेली। टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुँच पाए।
साउथ अफ्रीका की ओर से डेब्यू कर रहे नकोबानी मोकोएना ने 3.3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। जेराल्ड कूट्जी और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कप्तान केशव महाराज ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 92 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। कॉनर एस्टरहुइजन नाबाद 45 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित करने वाले मुख्य बल्लेबाज रहे। डियान फॉरेस्टर ने 16 रन बनाकर नॉट आउट रहे। काइल जैमीसन, जकारी फाउल्केस और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
-
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवॉन जैक्बस, जेम्स नीशम, कोल मैकॉन्ची, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, जकारी फॉल्कस, बेन सियर्स
-
साउथ अफ्रीका: कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, जेराल्ड कूट्जी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन

