11वीं कॉमनवेल्थ कराते: खेल अकादमी के कराते खिलाड़ियों ने जीते 06 पदक

0

भोपाल: 27 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2024 तक 11वीं कॉमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन डर्बन (साउथ अफ्रिका) में किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल अकादमी के कराते खिलाड़ियों ने 02 स्वर्ण और 04 कांस्य सहित कुल 06 पदक अर्जित किये। जिसमें अनुज गौस्वामी एवं कु. धड़कन शाह ने 01-01 स्वर्ण पदक अर्जित किया।

उल्लेखनीय है कि डर्बन (साउथ अफ्रिका) में आयोजित इस कराते चैम्पियनशिप में 18 से 20 देशों के लगभग 500 कराते खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। 48 सदस्यीय भारतीय दल में मध्यप्रदेश के 5 सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here