11वें लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ आज, 9 से 14 जनवरी तक होंगे मुकाबले

0

NST News, भोपाल: राजधानी भोपाल में 11वें लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार शाम 6 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में रिटायर्ड डीजी पवन जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि रिटायर्ड एडीजी विपिन माहेश्वरी और डीजी (रेल) रवि गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 जनवरी से 14 जनवरी तक पुलिस जिम्नेजियम हॉल, जहांगीराबाद में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि इस स्पर्धा में अंडर-7 आयु वर्ग से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शटलर हिस्सा लेंगे। विभिन्न आयु वर्गों में होने वाले मुकाबले दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन लाल परेड ग्राउंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के लिए केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही स्वीकार किए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को पारदर्शी और आसान पंजीयन की सुविधा मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here