32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

भोपाल में 11वीं राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता का आयोजन, 450 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

18 से 20 जुलाई तक विंग्स क्लब में होगा आयोजन, राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने जाएंगे प्रतिभाशाली खिलाड़ी

(NST News) भोपाल: राजधानी भोपाल में 18 से 20 जुलाई तक 11वीं राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मध्यप्रदेश जु-जित्सु संघ और जिला जु-जित्सु संघ, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में विंग्स क्लब में संपन्न होगा।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 450 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा। इस आयोजन के अध्यक्ष श्रवण मिश्रा होंगे, जो भारतीय जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी हैं। आयोजन सचिव की भूमिका पंकज पाराशर निभाएंगे, जो जिला जु-जित्सु संघ भोपाल के सचिव हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश जु-जित्सु संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया ने बताया कि जु-जित्सु एक पारंपरिक जापानी मार्शल आर्ट है, जो आत्मरक्षा और शारीरिक दक्षता के लिए जाना जाता है। यह खेल एशियन गेम्स, वर्ल्ड गेम्स, एशियन इंडोर गेम्स और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स जैसे कई अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में शामिल है।

खरसोदिया ने यह भी बताया कि भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के खेल विभाग से जु-जित्सु को मान्यता प्राप्त है। इस कारण से इस खेल की विश्वसनीयता और भविष्य की संभावनाएं और मजबूत होती हैं। मध्यप्रदेश के जु-जित्सु खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन किया है। रोहिणी कलम, वैदेही शर्मा, कपिल खरे, कुंदन सोलंकी, पूजा रावत, इरफान खान, हर्षिता विश्वकर्मा, लावण्या यादव जैसे खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles