BCCI अवॉर्ड्स 2026: स्मृति मंधाना ने फिर मारी बाजी, शुभमन गिल को भी मिला सम्मान

0

नई दिल्ली : बीसीसीआई द्वारा सालाना अवॉर्ड समारोह का आयोजन 15 मार्च, रविवार को नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में कई खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही भारत की सभी छह आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों को भी सम्मान दिया गया। इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और विश्व विजेता खिलाड़ी स्मृति मंधाना को साल की बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होंने पांचवीं बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया।

इसके अलावा भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया। यह अवॉर्ड साल के बेस्ट पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेटर को मिलता है। इस साल भारतीय कप्तान को यह सम्मान मिला। शुभमन को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह अवॉर्ड दिया। वहीं स्मृति मंधाना को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने यह पुरस्कार दिया।

स्मृति मंधाना और शुभमन गिल को कितनी मिली प्राइज मनी?

स्मृति मंधाना को पांचवीं बार बीसीसीआई अवॉर्ड्स में साल की बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला। उन्हें यह सम्मान साल 2024-25 में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड के साथ उन्हें चमचमाती ट्रॉफी और 15 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। वहीं भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को भी साल 2024-25 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गिल को भी ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई। यह अवॉर्ड जीतने के बाद गिल ने सभी भारतीय टीमों को आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस, परिवार और माता-पिता का भी धन्यवाद जताया।

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2024-25: यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2024-25
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, महिला — एन श्री चरणी
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, पुरुष — हर्षित राणा
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-25
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, महिला — स्मृति मंधाना

पॉली उमरीगर पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, पुरुष — शुभमन गिल

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — रोजर बिन्नी
कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — राहुल द्रविड़
महिलाओं के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — मिताली राज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here