12 साल की अद्विका अग्रवाल ने राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में रजत पदक जीता

0

इन्दौर.
वडोदरा गुजरात में राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन 21 नवंबर से 27 नवंबर के बीच किया गया था जिसमें इंदौर मध्य प्रदेश की अद्विका अग्रवाल ने अंडर 13 कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया। ऐसा करने वाली अद्विका अग्रवाल अंडर 13 की एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेबल टेनिस की राष्ट्रीय स्तर की किसी प्रतियोगिता में पिछले 10 वर्षों में कोई पदक जीत हो ।

अद्विका कक्षा सातवीं में शिशुकुंज स्कूल में अध्यनरत है । वे नियमित रूप से प्रतिदिन 10 घंटे टेबल टेनिस खेलने की प्रैक्टिस करती हैं । अद्विका की इस उपलब्धि में मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन का विशेष मार्गदर्शन रहा है एवं शिशुकुंज स्कूल के टीचर्स एवं उनके प्रबंधन का भी सहयोग अतुलनीय है ।

अद्विका इंदौर स्थित स्पार्टन टेबल टेनिस क्लब में अपना प्रशिक्षण ले रही हैं जिसके रोहण जोशी जो कि स्वयं एक नेशनल प्लेयर रहे हैं से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं । इस राष्ट्रीय स्पर्धा के पूर्ण अधिकार अग्रवाल की अखिल भारतीय 14 रैंक थी एवं अब रजत पदक जीतने के पश्चात अद्विका की अखिल भारतीय 8 रैंक हो गई है ।

इस स्पर्धा के फाइनल मैच तक की यात्रा में अद्विका अग्रवाल ने प्रीक्वार्टर फाइनल में बंगाल की दूसरी वरीयता प्राप्त आहोना रे को 3-2 से मात दी । क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बंगाल की ही आठवीं वरीयता प्राप्त प्रणवी सेठ को 3-0 से मात दी ।

सेमी फाइनल मुकाबले में अद्विका का सामना NCOE की रंजना साहा से था। इस कांटे की टक्कर मुकाबले में अद्विका ने 3-2 से जीत दर्ज की एवं फाइनल में स्थान पक्का किया । फाइनल मैच में अद्विका को बंगाल की प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अंकोलिका चक्रवर्ती से हार का सामना करना पड़ा ।

यह मध्य प्रदेश के किसी भी खिलाड़ी के लिए अंडर 13 केटेगरी मैं पिछले 10 वर्षों की की सबसे बड़ी उपलब्धि है । यहां यह बताना जरूरी होगा कि अद्विका की उम्र केवल 12 वर्ष है एवं वह मध्य प्रदेश की अंदर 13 कैटेगरी में प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाड़ी है । इसके अलावा अन्य क्रांतिकारी जैसे कि अंडर 15 अंडर 17 अंडर 19 में भी अद्विका का टॉप चार खिलाड़ियों में स्थान हासिल है ।

अद्विका के माता-पिता दोनों चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं एवं अद्विका के बड़े भाई अद्वैत अग्रवाल भी स्वयं लॉन टेनिस खिलाड़ी हैं । इस जीत पर मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के ओम सोनी, जयेश आचार्य, निलेश वेद एवं गौरव पटेल ने भी अपनी शुभकामनाएं अद्विका को दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here