12वीं ड्रेगन बोट रेस कयाकिंग एवं केनोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 फरवरी से

0

भोपाल। भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ व मध्य प्रदेश कयाकिंग एवं केनोइंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में 09 से 12 फरवरी 2024 तक लोअर लेक (छोटा तालाब) भोपाल में 34वीं जूनियर, सव जूनियर केनो स्प्रिंट बालक, बालिका व 12वीं ड्रेगन बोट रेस महिला पुरूष कयाकिंग एवं केनोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 24 राज्य व इकाईयो के 1200 खिलाड़ी व 40 तकनीकि अधिकारी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।

12वीं ड्रेगन बोट रेस में 13 टीमें 750 खिलाड़ी व 34वीं जूनियर, सव जूनियर केनो स्प्रिंट 23 टीमें 450 खिलाड़ी व 40 तकनीकि अधिकारी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। ड्रेगन बोट रेस प्रतियोगिता में 200, 500, 2000मीटर की महिला, पुरूष, सीनियर, जूनियर की र्स्पधाए कराई जावेगी। केनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में 200, 500मीटर क्याक-1, क्याक-2, क्याक-4, केनो-1 केनो-2, केनो-4, बालक/बालिका वर्ग की रेसेस कराई जावेगी।

भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाह व पी.एस.बुन्देला अध्यक्ष म.प्र. कयाकिंग केनोइंग संघ ने बताया कि इस प्रयितोगिता में अंन्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 फरवरी 2024 को सायं 4.00 बजे विश्वास सारंग मंत्री खेल ओर युवा कल्याण विभाग म.प्र. शासन के मुख्य अतिथि तथा श्रीमती मालती राय महापौर की विशेष आतिथ्य में संम्पन्न होगा। आज कोचेस मैनेजर मीटिंग भी आयोजित की गई जिसमें विभिन्न राज्यो से आये कोच मैनेजर तथा सभी तकनीकी अधिकारियो ने प्रतियोगिता संम्बन्धी चर्चा की।

जैसा कि विदित है कि मध्य प्रदेश क्याकिंग केनोइंग संघ भोपाल में लगातार कई वर्षाे से क्याकिंग एवं केनोइंग के इवेन्टस की राष्ट्रीय एवं अंन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कराई जा चुकी है। प्रतियोगिता संम्बंन्धी सभी तैयारियो का जायजा भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाह व पी.एस.बुन्देला अध्यक्ष म.प्र. कयाकिंग केनोइंग संघ मयंक ठाकुर आयोजन सचिव, विलकिस मीर जम्मू एण्ड कश्मीर, अखिलेष मालवीय, संतोष सिंह राजपूत जमील अहमद तथा प्रशिक्षकों व तकनीकी अधिकारियो के द्वारा अवलोकन किया गया जैसे कि-

खेल उपकरण:- K1= 12, K2=12, K4=10, C1=12, C2=12, C4=10
ड्रेगन बोट रेस:- 10+2, 20+2, की 08 बोटे
अम्पायर बोट :- 02 विथ ओ.बी.एम.
प्रतियोगिता हेतु 08 लाइन का ट्रैक, खिलाड़ियो की सुरक्षा हेतु एस.डी.आर.एफ. बचाव दल की नियुक्ती
प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियो के लिये चिकित्सक की टीम की नियुक्ती।
तकनीकी अधिकारियो के आवास, भोजन व ट्रांसप्रार्ट आदि ब्यवस्थाऐ संम्पूर्ण पाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here