31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

13 वर्षीय कुशाग्र ने जीती चेस चैंपियनशिप

भोपाल। हैदराबाद में आयोजित मायानू अंतरराष्ट्रीय रेटिंग चेस टूर्नामेंट में भोपाल के 13 वर्षीय कुशाग्र श्रीवास्तव ने चैंपियनशिप जीती है। प्रतियोगिता में देश से कुल 1250 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। कुशाग्र ने सभी रेटेड खिलाडिय़ों को पराजित कर ओपन कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया। जिसमें उन्हें ट्रॉफी और 1 लाख रुपए का नकद पुरुस्कार मिला। यूनिकॉर्न चेस अकादमी के कुशाग्र को उनकी मां सविता श्रीवास्तव एवं पिता रवि श्रीवास्तव कोचिंग देते हैं। कुशाग्र ने 9 में से 8.5 अंक बनाकर खिताब अपने नाम किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles