जिला ट्रायथलान प्रतियोगिता में 140 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर पदक जीते

0

भोपाल: आज भोपाल जिला ट्रायथलॉन संघ द्वारा ग्राम गोरा स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई ) सेंटर भोपाल में भोपाल जिला ट्रायथलॉन एवं एक्वाथ्लॉन प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया गया।जिसमे लगभग 140 खिलाड़िओं ने भाग लेते हुए स्वर्ण ,रजत और कांसय पदक जीते।

आज संपन्न हुई प्रतियोगिता में सीनियर,जूनियर, सब जूनियर,मिनी, माइक्रो मिनी और मास्टर्स वर्ग में ट्रायथलॉन और एक्वाथ्लॉन में खिलाड़ियों ने विशेष जौहर दिखाया। इस बार विशेष रूप से माइक्रो मिनी एवं मिनी ट्रायथलॉन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमे 8-10 वर्ष के नन्हे नन्हे बच्चों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का पुरुष्कार वितरण मुख्य अतिथि रवि कुमार गुप्ता (IPS) संचालक खेल एवं युवा कल्याण म.प्र ने किया।विशेष अतिथि के रुप मे दीपक साबू उप निदेशक साई भोपाल, डॉ संतोष कटियार संचालक पुरुषोत्तम गौर स्विमिंग पूल एवं क्लब रिवेरा,ओपी अवस्थी, उपाध्यक्ष ट्रायथलॉन संघ मौजुद थे। इस अवसर पी सक्सेना सचिव म.प्र. ट्रायथलॉन संघ,अशोक सिंह, पूर्व सचिव म.प्र ट्रायथलॉन संघ, तनवीर हलीम अध्यक्ष भोपाल जिला ट्रायथलॉन संघ,आर डी झा, सचिव भोपाल जिला ट्रायथलॉन संघ, म.प्र. ट्रायथलॉन अकादमी के मुख्य कोच कप्तान मनोज कुमार झा, बृजभान धाकड़ प्रबंधक, जोगिन्दर प्रसाद, प्रशिक्षक पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर, अरविन्द नारद, कोषअध्यक्ष भोपाल जिला ट्रायथलॉन संघ एवं भोपाल जिला ट्रायथलॉन संघ के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here