24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

1578 करोड़ की डील और पाकिस्तान का यू-टर्न: कैसे तय हुआ भारत-पाकिस्तान मुकाबला

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हर मैच महज़ क्रिकेट का मुकाबला नहीं होता, बल्कि इसके साथ अरबों डॉलर की कमाई और कूटनीतिक समीकरण भी जुड़े रहते हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले जब पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम के खेलने पर असमंजस के संकेत दिए, तो आईसीसी पर लगभग 174 मिलियन डॉलर (करीब 1578 करोड़ रुपये) के संभावित नुकसान का खतरा पैदा हो गया। लेकिन आखिरी समय पर पाकिस्तान के रुख में आए अचानक बदलाव ने न सिर्फ इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को संभव बनाया, बल्कि पूरी क्रिकेट बिरादरी को राहत भी दी। सवाल यही है कि फैसला आखिर बदला कैसे और पर्दे के पीछे क्या-क्या घटनाक्रम हुआ—यही इस कहानी का असली पहलू है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का अपनी टीम को निर्देश देने के फैसले से पीछे हटकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को 174 मिलियन डॉलर (करीब 15,77,91,90,000 रुपये) के राजस्व का नुकसान होने से बचाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘कुल नुकसान लगभग 174 मिलियन डॉलर का होता, जिसमें ब्रॉडकास्टर, गेट मनी और दूसरी स्पॉन्सरशिप से जुड़ी रकम शामिल होती।’

अचानक बढ़े हवाई किराए, 10 हजार से सीधे 60 हजार

यह पुष्टि होने कि भारत रविवार 15 फरवरी को पाकिस्तान से खेलेगा, के कुछ मिनट बाद ही मुंबई-कोलंबो-मुंबई राउंड ट्रिप का किराया 10 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये हो गया। पाकिस्तान सरकार ‘दोस्ताना देशों’ की मांग के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारतीय टीम के साथ खेलने की मंजूरी देने पर राजी हो गई। बीच का रास्ता निकालने के लिए कई बैक चैनल बातचीत हुई, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और ICC के प्रतिनिधि मौजूद थे। पाकिस्तान इस बात पर अड़ा रहा कि वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ खड़े रहेगा, क्योंकि उसकी भारत के बजाय श्रीलंका में खेलने की मांग खारिज कर दी गई थी। इसके चलते ICC सदस्यों ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का फैसला किया।

बीसीबी ने पीसीबी से खेलने का अनुरोध किया

सोमवार देर रात बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। इस बयान में बीसीबी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आग्रह किया कि वह विश्व कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ तय मुकाबला खेले। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीबी ने कहा गया, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और मौजूदा चुनौतियों से निपटने में उनकी सकारात्मक भूमिका के लिए सभी का दिल से आभार व्यक्त करता है।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) विशेष रूप से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी, उनके बोर्ड और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों का दिल से आभार व्यक्त करता है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पीसीबी ने शानदार खेल भावना और एकजुटता का परिचय दिया है।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीबी अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने अपने बयान में कहा, “इस समय बांग्लादेश को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों से हम बेहद प्रसन्न हैं और हमें उम्मीद है कि यह भाईचारा आगे भी मजबूत बना रहेगा। पाकिस्तान के हालिया संक्षिप्त दौरे और हमारी बातचीत के संभावित सकारात्मक परिणामों को देखते हुए, मैं पीसीबी से अनुरोध करता हूं कि वह पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम के हित में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच खेले।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles